आईपिल लेने के बाद क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 09:01

आई पिल प्रेग्नेंसी ठहरने नहीं देती। आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली, जैसे कि आई-पिल और अनवांटेड-72, जिनको मॉर्निंग आफ्टर पिल्स के नाम से भी जाना जाता है, कृत्रिम हॉर्मोन्स से बनी होती हैं जो ओवुलेशन की क्रिया को धीमा कर देती है। यदि यह गोली लेने से पहले ओवुलेशन हो चुका हो, तो यह गोली स्पर्म द्वारा एग के फर्टिलाइज़ेशन (प्रेगनेंसी पहला स्टेप) को बाधित करती है।

माहवारी/पीरियड्स का क्या - क्या वह तुरंत ही हो जायेंगे या फिर देर होगी-

यह इस पर निर्भर करता है कि जब आपने गोली ली, तब आप अपने मासिक चक्र के कौन से चरण पर थीं। यदि यह पिल आपने अपने ओवुलेशन होने के बाद ली, तब आपका मासिक धर्म एक हफ़्ते के अंदर शुरू हो सकता है।

यदि आपने यह पिल अपने नियमित मासिक धर्म के खत्म होने के बाद ली है, तो फिर आपकी माहवारी शुरू होने में 3 से 4 हफ़्ते लग सकते हैं। आई-पिल या अनवांटेड 72 आपके मासिक चक्र को बदल सकती है। कुछ विरली स्थितियों में आपका मासिक धर्म आपकी पिछली डेट से लगभग 1 हफ्ते तक भी विलंबित हो सकता है। हालाँकि, यह बहुत ही असाधारण है, परंतु यदि आपके मासिक धर्म में देर हो रही है तो प्रेगनेंसी टेस्ट करने की सलाह दी जाती है।

क्या आपातकालीन गर्भनिरोधक लेने के बाद भी आप गर्भवती हो सकती हैं -

अन्य गर्भनिरोधक उपायों की तरह ही, आपातकालीन गर्भनिरोधक भी 100 % सुरक्षित नहीं होतीं। पहले 24 घंटों में लेने के बाद भी इन पिल्स का प्रभाव स्तर 87 से 90 % तक होता है। यदि इसे 72 घंटों के बाद लिया जाये तो यह प्रभाव 72 से 87% तक गिर जाता है।

आप जितना देर से इस पिल को लेंगी, गर्भधारण को रोकने में यह उतनी की कम सक्षम होगी। इसके अलावा, यदि पिल लेने से पहले ही एग स्पर्म द्वारा फर्टिलाइज़ हो चुका है, तो फिर ऐसा भी हो सकता है कि यह बिलकुल काम ना करे , क्योंकि इसकी उपयोगिता सिर्फ गर्भधारण को रोकने के लिए है और गर्भपात करने के लिए नहीं।

यौन संबंध बनाने के 3 घंटे बाद अनवांटेड 72 ली। अगले 72 घंटों में फिर से असुरक्षित यौन संबंध बना सकती हूँ ?

नहीं, अपातकालीन गर्भनिरोधक, फिर चाहे वह अनवांटेड 72 हो या आई-पिल हो, दोनों ही यौन संबंध बनाने के बाद ही काम करती हैं। इसका अर्थ यह है कि पिल लेने के बाद अगले 72 घंटों में असुरक्षित संबंध बनाने पर यह गर्भावस्था के खतरे को खत्म नहीं करती है। फिर भी यदि इस समय के अंदर आप असुरक्षित संबंध बनाते हैं, तो आपको गर्भधारण से बचने के लिए एक और पिल लेनी पड़ेगी। इससे बेहतर होगा कि आप कॉन्डोम का इस्तेमाल करें।

माहवारी को नियमित होने में कितना समय लगेगा-

आपकी माहवारी एक माह के अंदर नियमित हो जाएगी। हालाँकि, यह पिल आपके मासिक चक्र को बदल सकती है, इसका अर्थ यह है कि आपके नए मासिक धर्म की तारीख़ आपकी विड्रावल ब्लीडिंग के अनुसार नियत होगी ना कि पिछले मासिक धर्म के अनुसार।

आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली के दुष्प्रभाव -

इसके कोई भी गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हैं, यदि आप आपातकालीन गर्भनिरोधक पिल को अंतिम विकल्प के रूप में लें और कभी कभी ही लें। हालाँकि कई महिलाओं को कुछ अल्पकालिक प्रभाव हो सकते हैं जैसे:

पेट में मरोड़
कमर दर्द
स्तनों और जांघों में तनाव
जी मिचलाना
सर दर्द
कुछ स्थितियों में दस्त और उल्टी भी हो सकते हैं

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info